{"_id":"997595d3a997db7b90b82eebbdd8669a","slug":"6-homes-immersed-in-the-river-ghagra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में समाए छह आशियाने, 80 बीघा जमीन भी कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में समाए छह आशियाने, 80 बीघा जमीन भी कटी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 18 Aug 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/राजीचौराहा। तराई में रुक-रुक कर हो रही वर्षा के चलते घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।
एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर स्थिर है लेकिन कटान के कारण मंगलवार को गोलागंज और कायमपुर गांव के छह ग्रामीणों के आशियाने नदी में समा गए।
80 बीघा खेती योग्य जमीन भी कटान की भेंट चढ़ी है। सूचना के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अब तक राहत व बचाव के कोई उपाय नहीं किए गए हैं, इससे ग्रामीणों में दहशत है।
घाघरा का का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर इस समय खतरे के निशान 106.07 के निकट ही है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के चलते महसी तहसील क्षेत्र में नदी की लहरें रह-रह कर कटान कर रही हैं।
विज्ञापन
इस समय महसी तहसील का गोलागंज टेपरी और कायमपुर गांव नदी के निशाने पर है। लहरों ने गोलागंज निवासी शिवकुमारी, कृष्णावती, दुलारे और कायमपुर निवासी, जगदीश, वैधा समेत छह लोगों के आशियानों को लील लिया है।
उपजिलाधिकारी सीपी तिवारी का कहना है कि बरसात के चलते जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर तो रहेगा ही। राजस्वकर्मी क्षेत्र में लगाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट मिलने पर कटान पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि कटान पर अंकुश के लिए सरयू ड्रेनेज खंड के अभियंताओं को फिर पत्र लिखा गया है। काम शुरू करवाने के निर्देश दिए गए हैं।