{"_id":"5d7a761a8ebc3e93ba1b1351","slug":"550-teachers-left-the-post-of-headmaster-bahraich-news-lko481166219","type":"story","status":"publish","title_hn":"550 शिक्षकों ने छोड़ा प्रधानाध्यापक पद का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
550 शिक्षकों ने छोड़ा प्रधानाध्यापक पद का प्रभार
विज्ञापन
बहराइच में बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित शिक्षक संघ के धरने में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर गुरुवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पहुंचे बीएसए को जिले के 550 शिक्षकों ने प्रभारी प्रधानाध्यापकों के पद से इस्तीफा सौंप दिया। वे प्रेरणा एप को लागू किए जाने का विरोध कर रहे हैं। बीएसए के समझाने के बाद भी शिक्षक मानने को तैयार नहीं हुए हैं।
प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की स्कूलों में उपस्थिति दर्ज कराए जाने के लिए प्रेरणा एप को लागू किए जाने का फैसला लिया है। यह नियम पांच सितंबर से लागू कर दिया गया है। इसके विरोध में शिक्षक संघ आंदोलित है।
संघ के जिलाध्यक्ष आनंद पाठक व मंत्री विजय उपाध्याय की अगुवाई में गुरुवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने कहा कि प्रेरणा एप को लागू कर सरकार शिक्षकों की सहनशीलता को समाप्त करना चाहती है। मंत्री विजय उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक किसी भी तरह से झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों के आंदोलन को देखते हुए बीएसए एसके तिवारी ने उन्हें प्रेरणा एप के प्रयोग करने को लेकर प्रेरित किया, लेकिन कोई भी शिक्षक इसके लिए तैयार नहीं हुआ। बल्कि 550 शिक्षकों ने बीएसए को प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से इस्तीफा सौंप दिया।
इस मौके पर संरक्षक केके पांडेय, बृजेश तिवारी, चंद्रेश राजभर, देवेंद्र सिंह, प्रदीप पांडेय, बृजेश गुप्ता, महेंद्र सिंह, तनवीर आलम, मृत्युंजय शुक्ल, चंद्रशेखर नागवंशी, राजेश पांडेय, अनिल सिंह, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।