फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   55 million currency recovered from the car

कार से 55 लाख करेंसी बरामद

Sun, 12 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 12 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
55 million currency recovered from the car
पकड़ी करेंसी की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कार के साउंड बॉक्स में छिपाकर रुपईडीहा ले जाई जा रही 55 लाख 71 हजार 125 रुपये नेपाली करेंसी मोतीपुर कुड़वा मोड़ पर रविवार शाम उड़ाका दल ने पकड़ ली। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे नकदी के बारे में पूछताछ की जा रही है। लेकिन नकदी किस उद्देश्य से रुपईडीहा ले जाई जा रही थी, अब तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। बरामद नकदी को सीज कर दिया गया है। नकदी ले जाने में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के चलते जिले में उड़ाका दल सक्रिय हैं। सभी मार्गों पर सघन चेकिंग की जा रही है। रविवार की शाम मोतीपुर थानाध्यक्ष रामअवतार सिंह यादव, एसआई सुरेश यादव और उड़ाका दल के प्रभारी के साथ नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर कुड़वा मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिहींपुरवा की ओर से एक कार आती दिखी। उसे रोक कर चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान कार के साउंड बॉक्स में छिपाकर रखा गया बंडल बरामद हुआ। बंडल में नेपाली नोटों की गड्डियां थीं। साउंड बॉक्स से 55 लाख 71 हजार 125 रुपये बरामद हुए। कार में सवार रुपईडीहा निवासी विमल कुमार साहू से पूछताछ की गई तो वह बरामद नकदी के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका। पुलिस को दिए गए बयान में अंतर दिखा। इस पर बरामद नकदी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आनंद भदौरिया ने बताया कि विमल को हिरासत में लेकर कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है उच्चाधिकारियों को भी मामले की सूचना दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बरामद नेपाली मुद्रा को सीज कर कोषागार भेजा जाएगा।


जिले में तीन उड़ाका दल और तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ऐसी टीमें हैं, जिनके पास फोर्स की भारी कमी है। जो पुलिस बल पहले मिला हुआ था, वह चुनाव ड्यूटी में गैर जनपद चला गया। ऐसे में फोर्स के अभाव में जांच कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस मामले में उड़ाका दल के प्रभारियों ने निर्वाचन कार्यालय को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed