फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   52 people have donated blood

52 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 01 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
52 people have donated blood
52 लोगों ने रक्तदान किया - फोटो : अमर उजाला
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन और गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह नौ बजे शुरू हुआ रक्तदान दोपहर बाद दो बजे तक चला। 79 लोगों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


चिकित्सीय परीक्षण में पास 52 लोगों ने रक्तदान किया। सभी को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सामाजिक सहभागिता के तहत अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर आयोजन करने का निर्णय लिया था। शिविर के आयोजन में गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की संस्थापक छवि सत्या व प्रबंधक प्रदीप रायतानी ने सहयोग को कदम बढ़ाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह नौ बजे से जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में शिविर आयोजित हुआ। 11 बजे तक 30 से अधिक लोग रक्तदान कर चुके थे। दोपहर बाद 2:30 बजे तक लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान के प्रति किसी के चेहरे पर हिचक नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कोई रक्तदान कर महादानी बनना चाह रहा था। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन व गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की ओर से सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सालिकराम वर्मा और विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. डीके सिंह थे। दोनों अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताया।


कहा कि सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इससे लोगों की जिंदगी में खुशियां फैल सकें। गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की संस्थापक छवि सत्या ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। प्रबंधक प्रदीप रायतानी, एजुकेशन डायरेक्टर ज्वॉय रायतानी ने कहा कि शिविर से प्रेरणा मिली है। तराई इलाके में लोगों ने उत्साह दिखाया जिससे लग रहा है कि लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed