{"_id":"5b4631804f1c1b0e278b5e0d","slug":"51531326848-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से लाइनमैन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से लाइनमैन झुलसे
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्ट सही करते समय करंट से दो लाइनमैन झुलसे
हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से हादसा
एक गंभीर, लखनऊ रेफर
मटेरा (बहराइच)। मल्लापुर-मटेरा उपकेंद्र के बीच बुधवार को विद्युत कर्मी 33 हजार केवी लाइन को दुरुस्त कर रहे थे। तभी 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। इसके संपर्क में आने से दूसरे तार में करंट फैल गया। चपेट में आकर काम कर रहे दो लाइनमैन झुलस कर घायल हुए है। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर एक लाइनमैन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेरा विद्वुत उपकेंद्र से मल्लापुर गांव के बीच 33 हजार केवी विद्युत लाइन की मरम्मत का कार्य मंगलवार को दोपहर में चल रहा था। ठेकेदार अफसाल की निगरानी में शटडाउन लेकर बिजली कर्मी काम कर रहे थे। संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात मोतीपुर के बढ़हिया भवानीपुर निवासी शिव कुमार सिंह (35) अपने सहयोगी लाल पिपरिया खैरीघाट निवासी लक्ष्मी नरायन (28) के साथ अमरैया गांव के निकट शट डाउन फाल्ट दुरुस्त कर रहा था। तभी 12.30 बजे के आसपास 33 हजार की लाइन के ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन प्रहलादा गांव के निकट टूट कर गिर गई। इससे 33 हजार क्षमता की लाइन मेें करंट दौड़ गया। खंभे पर चढ़े शिव कुमार और लक्ष्मी नरायन झुलस कर पोल से जमीन पर आ गिरे। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शिवकुमार की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया है। सूचना दोनों लाइनमैन के घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
जांच के बाद देंगे मुआवजा
दो लाइनमैन के झुलसने की सूचना मिली है। घटना महज संयोगवश हुई है। एचटी लाइन का तार टूटने से हादसा हुआ है। मामले की जांच करवाई जा रही है। इसके बाद मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-सुनील कुमार चौधरी, एक्सईएन नानपारा