फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मुर्तिहा रेंज में तेंदुओं का उत्पात, बालक पर हमला कर किया घायल

मुर्तिहा रेंज में तेंदुओं का उत्पात, बालक पर हमला कर किया घायल

Fri, 13 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुर्तिहा रेंज में तेंदुओं का उत्पात, बालक पर हमला कर किया घायल
तेंदुए के हमले से बालक घायल
विज्ञापन


उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा रेंज में शुक्रवार सुबह तेंदुए ने एक बालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर तेंदुओं ने चार मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार डाला। तेंदुओं के हमले से गांव के लोग दहशत में हैं।

सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। मौसम परिवर्तन के साथ जंगल से सटे इलाकों में तेंदुओं के हमले बढ़ गए हैं। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरीघटही गांव निवासी दुर्गेश (10) पुत्र रामकुमार शुक्रवार सुबह अन्य लोगों के साथ धान के खेत की निगरानी करने गया था।
विज्ञापन


जब वह खेत के निकट पहुंचा, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। दुर्गेश की चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े तो तेेंदुआ फिर से खेत में छिप गया। यहां सूचना पाकर वन रक्षक आनंद गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने लहूलुहान दुर्गेश को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इसी रेंज के बोझिया गोलहना गांव निवासी आलम पुत्र जहूर के अहाते में घुसे तेंदुए ने बछिया पर हमला कर उसे मार डाला। यहां आहट पाकर परिवारीजनों ने हांका लगाया तो तेंदुआ वापस जंगल की ओर चला गया।

ग्राम प्रधान शिवसागर ने रेंज कार्यालय पर सूचना दी। इसी रेंज के सेमरीघटही गांव निवासी इबरार पुत्र मोहम्मद सईद के घर के सामने बंधे दो घोड़ों पर तेंदुए ने हमला कर दोनों को मार डाला। वहीं पुरैना अमृतपुर निवासी मोहन शुक्ला की बछिया पर भी तेंदुए ने हमला किया।


ग्राम प्रधान अजय कुमार व बीडीसी सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। एक ही रात कई जगह तेंदुए के हमले से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed