{"_id":"7510235343469fc1ae437a05927430c0","slug":"494-nomination-in-shrawasti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में पहले दिन 494 ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में पहले दिन 494 ने कराया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से जिले में प्रारंभ हो गई। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए तीन चरणों में होने वाली इस चुनाव प्रक्रिया के पहले चरण में इकौना व गिलौला विकास क्षेत्र के लिए जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 494 लोगों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
जिले में सोमवार से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन जिला पंचायत के लिए कुल 62 नामांकन पत्र 57 लोगों द्वारा दाखिल किए गए। इनमें से पांच लोगों द्वारा दो सेटों में अपना नामांकन पत्र जमा किया गया। वहीं इकौना के 108 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पहले दिन 217 लोगों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
वहीं गिलौला के 102 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पहले दिन कुल 215 लोगों ने अपना नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग आफीसर के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान सुरक्षा में कहीं कोई खामी न रहे, इसके लिए कलेक्ट्रेट सहित दोनों ही ब्लॉक कार्यालयों पर काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
बाक्स में-
संवेदनशील बूथों पर रहेगी पैनी नजर
प्रथम चरण में हो रहे नामांकन वाले क्षेत्र इकौना व गिलौला में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों को चिह्नित किया जा चुका है। इकौना में 29 बूथ अतिसंवेदनशील व 90 बूथों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। जबकि 17 बूथों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। वहीं गिलौला में 39 बूथ अतिसंवेदनशील व 53 बूथों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। जबकि 10 बूथों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
गिलौला में बीडीसी की स्थिति
गिलौला विकास क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुल 102 सीटें हैं। इनमें से 34 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें से अनुसूचित जाति महिला के लिए नौ, अनुसूचित जाति पुरुष 16, पिछड़ी महिला नौ, पिछड़ा पुरुष 18, तथा सामान्य महिला के लिए 16 पद आरक्षित हैं। शेष पद अनारक्षित हैं।
इकौना में बीडीसी की स्थिति
इकौना विकास क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुल 108 सीटें हैं। इनमें से 36 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें से अनुसूचित जाति महिला के लिए 7, अनुसूचित जाति पुरुष 12, पिछड़ी महिला 10, पिछड़ा पुरुष 19, तथा सामान्य महिला के लिए 19 पद आरक्षित हैं। शेष पद अनारक्षित हैं।
डीएम व एसपी ने लिया जायजा
जिले में सोमवार से हो रहे जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आर. विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगानाथ त्रिपाठी के साथ इकौना ब्लॉक पहुंचे। जहां अधिकरियों ने विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर आरओ व एआरओ सहित कर्मचारियों से नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।