{"_id":"69960dce3ae3971e10071a47","slug":"4709-students-skipped-the-exam-on-the-first-day-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144628-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पहले दिन 4,709 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पहले दिन 4,709 ने छोड़ी परीक्षा
Thu, 19 Feb 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
रिसिया में बोर्ड परीक्षा केंद्र पर लगी छात्र-छात्राओं की लाइन। -संवाद
बहराइच। जिले के 122 केंद्रों पर बुधवार सुबह 8:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का शुभारंभ हुआ। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा दी। पहले ही दिन दोनों पालियों को मिलाकर कुल 4,709 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
इस वर्ष जिले में कुल 67,097 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन हाईस्कूल (प्रथम पाली) में कुल 38,103 पंजीकृत छात्रों में से 35,173 उपस्थित रहे, जबकि 2,930 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट (द्वितीय पाली) में 28,994 पंजीकृत छात्रों में से 27,215 ने परीक्षा दी। और 1,779 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और सचल दस्ते मुस्तैद रहे। जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर केंद्र की निगरानी की गई।
विज्ञापन
शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी और नवाबगंज के जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सहित सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। रिसिया के सरस्वती इंटर कॉलेज और श्यामा देवी चंद्रशेखर आजाद बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई।
छात्रों को केवल कलम, पेंसिल और रबर ले जाने की अनुमति दी गई। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।
छात्र बोले आसान था प्रश्नपत्र
परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी आसान था और सभी प्रश्न उनके पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि नकल रोकने के लिए आगामी परीक्षाओं में भी इसी तरह की सख्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी।
कंट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण
यूपी बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में एक आधुनिक कमांड सेंटर (परीक्षा कंट्रोल रूम) बनाया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में लगी बड़ी टीवी स्क्रीन के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग देखी और वहां की गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर अमिता यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।