फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   44 bags of grain caught from Cotta

कोटे का 44 बोरा अनाज पकड़ा

Fri, 31 Mar 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 31 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
44 bags of grain caught from Cotta
मंडी में लदा गेहूं - फोटो : अमर उजाला
सैदाबभनी गांव के सरकारी कोटे से कालाबाजारी के लिए पिकअप पर लादकर ले जाया जा रहा 44 बोरा अनाज पुलिस ने पकड़ लिया। अनाज और वाहन को सीज कर दिया गया है। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। डीएम के आदेश के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


रिसिया थाना क्षेत्र के सैदाबभनी गांव के कोटेदार अंसार की ओर से कोटे का गेहूं व चावल रिसिया बाजार में बेचने की सूचना मुखबिर ने रिसिया थानाध्यक्ष संजय कुमार दूबे को दी थी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष ने एसआई दीनदयाल राय व सिपाही इंद्रसेन यादव और तेजबहादुर सिंह के साथ गुरुचाही चौराहे पर शुक्रवार को सुबह पिकअप (यूपी 40 टी 4143) को रोक लिया। वाहन पर 10 बोरी गेहूं और 34 बोरी चावल लदा था।
विज्ञापन


चालक अनाज के बारे में कोई भी सही जानकारी पुलिस को नहीं दे सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद अनाज व वाहन को सीज कर दिया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजी गई है। डीएम के आदेश के बाद कालाबाजारी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed