फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   429 candidates of Munshi-Maulvi and 64 candidates of Aalim left the exam

Bahraich News: मुंशी-मौलवी के 429 और आलिम के 64 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 18 Feb 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 18 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
429 candidates of Munshi-Maulvi and 64 candidates of Aalim left the exam
बहराइच में सोमवार को मदरसा बोर्ड की परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिका
बहराइच। अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से 11 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। सीसीटीवी की निगरानी में चल रही इस परीक्षा के पहले दिन मुंशी-मौलवी के 429 और आलिम के 64 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा समेत कई सचल दल निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन


इस परीक्षा में 1929 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। पहली पाली की परीक्षा में 1534 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 1105 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली में 429 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। छात्रोंं का उपस्थिति प्रतिशत 72 प्रतिशत रहा। दूसरी पाली में संपन्न हुई आलिम की परीक्षा में 393 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 329 छात्र उपस्थित रहे और 64 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में उपस्थिति प्रतिशत 83.72 प्रतिशत रहा। नकल विहीन परीक्षा करवाने के लिए सचल दल लगातार भ्रमणशील रहा और स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटोंं की टीम ने कई मदरसों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि कई मदरसोंं पर छापेमारी कर शिक्षकों को सख्ती के साथ नकलविहीन परीक्षा संपन्न करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed