{"_id":"5bad0978867a557ea37f639f","slug":"41538066808-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की छापेमारी
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमकीन के कारखाने पर छापा, दो नमूने भरे
खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई
फोटो 32, 33 है।
बहराइच। रामगांव रोड के फत्तेपुरवा में एक नमकीन के करखाने पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने कारखाने से दो नमकीन के संदिग्ध नमूनों को भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। टीम की कार्रवाई से बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदार दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
सहायक खाद्य आयुक्त गोंडा संदीप चौरसिया की अगुवाई में गुरुवार को मंडलीय खाद्य सुरक्षाधिकारी चंद्रभान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपीएन सिंह व राजेंद्र पांडेय की टीम रामगांव रोड के फत्तेपुरवा गांव पंहुची। टीम ने गांव स्थित शंकर बीकानेरी नमकीन भंडार के कारखाने पर छापेमारी करते हुए तलाशी ली। कारखाने का लाइसेंस दुरुस्त मिला। टीम कारखाने में तैयार नमकीनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान मटर की नमकीन में रंग का प्रयोग अधिक मिला। एक अन्य नमकीन भी संदिग्ध मिली। टीम ने दोनों के नमूनों को भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
विभाग के अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सहायक खाद्य आयुक्त गोंडा की अगुवाई में कारखाने पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि कारखाने में दो संदिग्ध नमूने मिले थे। दानों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कारखाना संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।