फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कुवैत से कमाकर बहराइच लौटा युवक स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में

कुवैत से कमाकर बहराइच लौटा युवक स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में

Fri, 04 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
कुवैत से कमाकर बहराइच लौटा युवक स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में
बहराइच। कुवैत से कमाकर बहराइच लौटा एक युवक स्वाइन फ्लू की चपेट में मिला। इसकी पुष्टि लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल से सीएमओ को हुई। इस पर सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित के घर भेजकर उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ पहुंचाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को प्रदेश के साथ ही जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। इसके साथ ही बहराइच में शुक्रवार को पहला स्वाइन फ्लू का मरीज मिला। गौरतलब हो कि शहर के कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला त्रिमुहानी रोड निवासी मुबीन (40) पुत्र मोहम्मद इसहाक कुवैत में नौकरी करता है। पखवारे भर पूर्व वह घर लौटा तो बुखार के साथ खरास, गले में गिल्टी, नजला, जुकाम आदि की शिकायत हुई। डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इस पर चार दिनों पूर्व उन्होंने लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल पहुंचकर परीक्षण कराया। दवा लेकर घर लौट आया। सहारा हॉस्पिटल में परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। पता चला कि मुबीन स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में है। हॉस्पिटल के चिकित्साधीक्षक ने मुख्य चिकित्साधिकारी बहराइच डॉ. अरुण पांडेय को मामले से अवगत कराया। इस पर सीएमओ भी हरकत में आए। उन्होंने इंसेक्सियस डिजीज सर्विलेंस प्रोग्राम के प्रभारी डॉ. विकास की अगुवाई में टीम मुबीन के घर भेजी। परिवार के लोगों को अलर्ट कर मुबीन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। सीएमओ ने बताया कि मुबीन में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। लखनऊ में इलाज चल रहा है। टीम भी लखनऊ में मौजूद है। अभी वापस नहीं लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed