फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   400 vehicles sold in two days in the district

जिले में दो दिन में बिके 400 वाहन

Fri, 31 Mar 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 31 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
400 vehicles sold in two days in the district
वाहन खरीदने पहुंचे लाोग - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीमकोर्ट ने सभी ऑटो कंपनियों को बीएस थ्री वाहनों की बिक्री किए जाने से प्रतिबंधित कर दिया है। 31 मार्च की रात के बाद आरटीओ कार्यालय में ऐसे किसी भी वाहन का पंजीकरण नहीं हो सकेगा। सुप्रीमकोर्ट के आदेश को देखते हुए कंपनियों की ओर से लोकलुभावन ऑफर दिए गए। ऐसे में दो दिन में ही बहराइच जनपद की चार प्रमुख एजेंसियों और 20 से अधिक सब डीलर के यहां से करीब 400 वाहनों की बिक्री हो गई।
विज्ञापन


कंपनियों की ओर से पांच हजार से 20 हजार रुपये तक की छूट वाहनों पर दिए जाने के कारण शुक्रवार को अंतिम दिन काफी संख्या में शहर की एजेंसियों पर लोग पहुंच गए। भीड़ के बढ़ते दबाव को देखते हुए दो एजेंसियों के मालिक ताला डालकर नदारद हो गए। वहीं, वाहन खरीदने वाले पंजीकरण के लिए आरटीओ ऑफिस का भी चक्कर लगाते देखे गए। सुबह से ही सभी वाहन खरीदने वाले एजेंसी मालिकों से भी संपर्क साधे रहे। 
विज्ञापन


शहर के डिगिहा तिराहा स्थित होंडा एजेंसी पर काफी संख्या में लोग एकत्र थे। सुबह से ही वाहन खरीदने वालों को कतार लगी हुई थी। एजेंसी मालिक के सामने स्कूटी खरीदने वाले लोगों का अनुरोध अधिक आ रहा था। जिसको देखते हुए वह एजेंसी बंद करके खिसक गए। एजेंसी बंद होने पर वहां पर मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। लोग एक-दूसरे से संपर्क कर वाहनों की खरीदारी किए जाने का जुगाड़ भी तलाशते रहे। होंडा कंपनी ने अपने वाहनों पर सात हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक की छूट का ऑफर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के चुंगीनाका स्थित एजेंसी पर भी वाहन खरीदने वालों की भीड़ एकत्र रही। सुबह से ही वाहन खरीदने वाले एजेंसी के चक्कर काटते देखे गए। यहां भी वाहनों की उपलब्धता कम ही थी। जिसको देखते हुए मालिक ने एजेंसी पर ताला डाल दिया। एजेंसी बंद देखकर कई लोगों को मायूस भी होना पड़ा। सभी लोग कैश पेमेंट देकर वाहन खरीदने को उत्सुक दिखाई दिए। वहीं एजेंसी मालिक अपना मोबाइल बंद कर बैठ गए थे, जिससे लोग परेशान रहे। 

बीएस थ्री वाहनों की बंदी की सूचना मिलने के बाद वाहनों के खरीदार एकाएक एजेंसियों पर पहुंचने लगे। टीवीएस और बजाज की ओर से अधिकतम सात हजार रुपये तक की छूट वाहनों पर दी गई थी। जिसको देखते हुए इनकी बिक्री में कुछ गिरावट रही। जबकि पांच से 20 हजार रुपये की छूट दिए जाने के कारण हीरो और हांडा के वाहनों की खरीदारी अधिक हुई। हीरो के धनतेरस में लगभग 70 वाहन बिके थे। जबकि बंदी की सूचना पर लगभग 155 वाहनों की बिक्री हुई। वही, हांडा के वाहन में सबसे अधिक 250 स्कूटी की बिक्री हुई। जबकि छोटे-बड़े 50 वाहन भी बेचे गए। 


एआरटीओ बहराइच एसके मिश्रा ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने बीएस-3 वाहनों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी है। बीएस-4 वाहनों के महंगे होने के कारण इसे लोग कम खरीदते थे। पर अब इनको अधिक खरीदने की मजबूरी होगी। आरटीओ कार्यालय में भी बीएस-4 वाहनों का ही पंजीकरण किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed