{"_id":"65ea15436502da7cc5031c06","slug":"375-percent-of-daughters-are-undergoing-child-marriage-in-the-district-bahraich-news-c-13-1-lko1042-643876-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जिले में 37.5 फीसदी बेटियों का हो रहा बाल विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जिले में 37.5 फीसदी बेटियों का हो रहा बाल विवाह
Fri, 08 Mar 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
मानसिक और शारीरिक रूप से बेटियां हो रहीं कमजोर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधी आबादी को परेशान करने वाली खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह खबर बेटियों को परेशान करने वाली है। जिले में 37.5 फीसदी से अधिक लड़कियों की शादी 18 वर्ष से पहले यानि बाल विवाह के रूप में हो रही है। इससे बेटियां शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर हो रही हैं। यह हम नहीं बल्कि राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस -5 ) के आंकड़े कह रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से बाल विवाह रोकने के जागरुकता फैलाने के दावे किए जा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जरवल ब्लॉक के 10 ग्राम पंचायतों में प्रजनन, स्वास्थ्य महिलाओं का मूल अधिकार विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के मैनेजर शैलेंद्र सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं के अधिकार को और मजबूत बनाने के लिए ही मिशन कार्यरत है।
मिशन के प्रभात कुमार ने कहा कि पुरुषों को भी आगे आकर पुरुष नसबंदी के लिए पहल करना चाहिए। बताया कि एनएफएचएस -5 के अनुसार जिले की 37.5 फीसदी से अधिक लड़कियों की शादी 18 वर्ष से पहले यानि बाल विवाह के रूप में हो रही है। इसका प्रभाव समाज में शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और जनसंख्या वृद्धि के रूप में पड़ता है।
विज्ञापन
प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने व बाल विवाह को रोकने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पोस्टर लांच कर सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा शपथ एवं हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर संजय राव, सुपरवाईजर अंजू लता, इदरीसी, अभिषेक पाठक, बलबीर सिंह, राजीव, बिंदु, पूनम राव आदि मौजूद रहे।
बालिकाओं को बेहतर शिक्षा का अवसर दें
पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के संयुक्त तत्वाधान में महसी ब्लॉक के जोगापुरवा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बहराइच/श्रावस्ती कैलाश जोशी ने कहा कि महिला समृद्धि के लिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ाव व बेहतर संचालन के साथ उनकी क्षमता वृद्धि किया जाना आवश्यक है। अग्रणी जिला प्रबंधक जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए समय व संसाधन परिवार, पंचायत, प्रदेश व देश के स्तर पर देना चाहिए। ललिता शुक्ला ने कहा कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा का अवसर दें। जिससे बेहतर समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक शोभित वशिष्ठ, क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावर्त बैंक भिनगा विनोद तिवारी, रीति कुमारी, पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट के निदेशक ध्रुव कुमार आदि मौजूद रहे।