फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   330 admissions took place in UG classes on the fifth day, maximum 188 in BA

Bahraich News: यूजी कक्षाओं में पांचवें दिन हुए 330 प्रवेश, सबसे ज्यादा 188 बीए में

Sat, 12 Jul 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 12 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
330 admissions took place in UG classes on the fifth day, maximum 188 in BA
बहराइच। जिले के लगभग सभी महाविद्यालयों में यूजी कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इस बीच शहर के किसान पीजी कॉलेज में शनिवार को यूजी कक्षाओं में कुल 330 प्रवेश हुए। सबसे ज्यादा 188 प्रवेश बीए की कक्षाओं में हुए। उसके बाद बीएससी में 130 और बीकाॅम में कुल 12 प्रवेशार्थियों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक राजवंत सिंह ने बताया कि शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश के बाद आठ जुलाई से यूजी व पीजी कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। उसके बाद से यूजी की बीए, बीएएसी और बीकाॅम तथा पीजी की विज्ञान संकाय, कला संकाय और वाणिज्य संकाय में प्रवेश हो रहे हैं। पीजी की कक्षाओं में विभाग से फार्म अग्रसारित कराए जा रहे हैं। यूजी की कक्षाओं के लिए दस काउंटर बनाए गए हैं, जिसमें विभिन्न विषयों के प्रवेशार्थी प्रवेश ले रहे हैं। छात्राओं की सुविधा के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार शहर के महिला पीजी काॅलेज, रिसिया के गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज समेत अन्य स्ववित्त पोषित महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। कक्षाओं का संचालन जुलाई के के आखिरी सप्ताह से शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed