फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   33 Nepali workers arrived from Himachal and Gujarat

हिमाचल और गुजरात से पहुंचे 33 नेपाली श्रमिक

Sat, 16 May 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
33 Nepali workers arrived from Himachal and Gujarat
रुपईडीहा (बहराइच)। हिमाचल और गुजरात में काम कर रहे 33 नेपाली श्रमिक शनिवार सुबह रुपईडीहा थाने पहुंचे। सभी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। एक संदिग्ध श्रमिक को जिला मुख्यालय भेजा गया है। 32 लोगों को नरैनापुर स्थित शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

नेपाल राष्ट्र के जिला बांके अंतर्गत राप्ती सुनारी निवासी 29 लोग हिमाचल प्रदेश में काम कर रहे थे। श्रमिक रूप सिंह, चंद्रबहादुर विष्ट और लाल बहादुर ने बताया कि सभी पल्लेदारी का काम करते थे। लॉकडाउन के दौरान जितना बजट था, वह खर्च हो गया। अब सरकार द्वारा चौथा लॉकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए सभी बस से शनिवार सुबह रुपईडीहा थाने पहुंचे। गुजरात के द्वारिका से तीन श्रमिक रुपईडीहा पहुंचे। नरैनापुर गांव श्रमिक लखीमपुर से बार्डर पर पहुंचा। श्रमिकों की जांच के लिए पुलिस ने स्वास्थ्य टीम को सूचना दी। सीएचसी चरदा के डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 32 नेपाली श्रमिकों को जैतापुर मोड़ पांडेयनगर स्थित सीमावर्ती पीजी कालेज में क्वारंटीन कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनापुर गांव निवासी युवक मुंबई से लखीमपुर होते हुए रुपईडीहा पहुंचा है। उसे बुखार है। ऐसे में उसेे जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed