{"_id":"5bba3865867a55686a0cd1d8","slug":"31538930789-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों का निरीक्षण
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
2577 बूथों पर लगा विशेष शिविर
मतदाता पुनरीक्षण के लिए जनपद में रविवार को सात विधानसभा क्षेत्रों के 2577 बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन हुआ। मतदाता पुनरीक्षण कार्य का मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने संयुक्त निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय के साथ जायजा लिया। जरवल के जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज और कैसरगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। पयागपुर विधानसभा के बूथों पर उप जिलाधिकारी डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ को चेतावनी जारी की गई। एसडीएम ने बताया कि 10 बीएलओ, पांच अभिहित अधिकारी और तीन सुपरवाइजर का काम गड़बड़ मिला है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही है।