{"_id":"593ede9a1126f41e768b456e","slug":"31497292442-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वायजनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वायजनिंग
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड पॉयजनिंग से बेटे की मौत, दंपती भर्ती
- बासी भोजन करने से बिगड़ी हालत, भिनगा से बहराइच रेफर
बहराइच। श्रावस्ती के दुर्गापुर गांव में रविवार रात बासी भोजन करने से बुजुर्ग दंपती व उनका बेटा फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गया। तीनों को भिनगा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से शाम को सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान बेटे ने दम तोड़ दिया। जबकि पति व पत्नी का हालत गंभीर है।
श्रावस्ती जिले के सिरसिया के दुर्गापुर निवासी अंगनूराम (60) पुत्र गुरुदयाल के घर में रविवार को दिन में दाल व चावल बना था। इसमें कुछ खाना बच गया था। रात को अंगनू के साथ ही उनकी पत्नी धर्मराजी (58) और पुत्र मेंहीलाल (40) ने बासी दाल व चावल भी खा लिया। कुछ देर बाद ही तीनों लोगों को पेटदर्द के साथ ही उलझन होने लगी। सोमवार सुबह तक तीनों की हालत काफी बिगड़ गई। इस पर उन्हें भिनगा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दोपहर में तीनों लोगों की हालत काफी बिगड़ गई तो डॉक्टरों ने उन्हें बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शाम को मेंहीलाल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, अंगनू और उनकी पत्नी धर्मराजी की हालत नाजुक बनी हुई है। तीमारदारी में साथ आए अंगनू के चचेरे भाई समोखन ने बताया कि सभी ने रात में रोटी, दाल और सब्जी के साथ दोपहर का दाल चावल खाया था। उसी के बाद तबीयत बिगड़ी।