{"_id":"593c3f5a4f1c1be1478b4594","slug":"31497120602-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण अंचलों में चजा सफाई अभियान, अधिकारियों ने लगाया झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण अंचलों में चजा सफाई अभियान, अधिकारियों ने लगाया झाड़ू
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई गांवों में चला सफाई अभियान
कैसरगंज/नानपारा। जिले के ग्रामीण अंचलों में शनिवार को एक साथ सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर अधिकारियों और ग्रामीणों ने हाथ में झाड़ू थाम कर साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
विकासखंड कैसरगंज के वैराकाजी, हैदरपुर नौबस्ता, वैरीमहेशपुर, अगापुर, कुड़ौनी, चकपिहानी आदि गांवों में नोडल अधिकारियों की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी पंकज कुमार की अगुवाई में वैरीमहेशपुर गांव में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें ग्राम प्रधान विष्णु चंद श्रीवास्तव, मोहम्मद हसीब, अजय श्रीवास्तव, दीपकुमार, कुलदीप कुमार, अनिल कुमार, दीपांशु सोनी आदि ने झाड़ू लगाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। उधर, नानपारा एसडीएम एसपी शुक्ला की अगुवाई में क्षेत्र में सफाई अभियान चला। एसडीएम ने बलहा ब्लॉक के ताजपुर गांव का सुबह निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गांव में 10 सफाई कर्मी काम करते हुए मिले। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।