{"_id":"0049587fb8a6a99ea0723800c52bc559","slug":"30-thousand-people-gave-humanity-message-by-yoga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार लोगों ने योग से दिया मानवता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार लोगों ने योग से दिया मानवता का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवता, प्रेम, शांति, एकता व सदभाव को जीवन में उतारने के संकल्प के साथ रविवार की सुबह जिले भर में लगभग 30 हजार लोगों ने उत्साह व उमंग के साथ विश्व योग दिवस मनाया गया।
स्कूल, कॉलेज से लेकर सार्वजनिक पार्क व स्थानों पर आयोजित कैंप में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने निरोगी काया पाने के लिए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। रविवार को जिले भर में विश्व योग दिवस उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया।
पतंजलि योग समिति की ओर से शहर के महाराजसिंह इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद सावित्री बाई फुले व भाजपा प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समिति अध्यक्ष डॉ शैलेश कृष्ण विश्वास ने नियम, संयम व योग की महत्ता बताई।
विज्ञापन
इसके बाद योग के विभिन्न आसन कराए। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष सुखीराम आर्य व संचालक अनिल मिश्रा रहे।
इस मौके पर महिला योग समिति अध्यक्ष सुनीति शुक्ला, युवा भारत अध्यक्ष लव द्विवेदी, मगन बिहारी पाठक, शिवभजन मिश्रा, रमेंद्र सिंह, जयेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुदामा मिश्रा, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, अनिल गुप्ता, नूतन महेश्वरी समेत 15 सौ लोग मौजूद रहे।
आर्ट ऑफ लिविंग बहराइच चैप्टर की ओर से सिविल लाइन स्थित एक मैरिज लॉन में योग शिविर लगाया गया। इसमें करीब 15 सौ लोग शामिल हुए। प्रशिक्षक प्रमोद जायसवाल व उनकी पत्नी शीलम जायसवाल ने लोगों को तनावमुक्त रहने, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास के टिप्स सुझाए। इस अवसर पर सुशील श्रीवास्तव, श्रद्घा पांडेय, सिद्घि जायसवाल, रोशनी, पुनीत, मुस्कान, उन्नति, सुमित आदि थे। इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा संध्या गोयल के आवास पर शिविर लगाया गया। कतर्नियाघाट फ्रेंडस क्लब की ओर से शहर के अकबरपुरा स्थित कार्यालय पर क्लब के सदस्यों व शहरवासियों को योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक बालमुकुंद शुक्ला ने क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों को योग का प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान क्लब अध्यक्ष भगवानदास लखमानी, राजीव श्रीवास्तव, मुजीब खान, राजीव सिन्हा, मोहम्मद नसर अहमद, राजेश, अतुल मिश्र, हर्षिता लखमानी, नगीन अहमद, वीरेंद्रनाथ पांडेय, नदीम रिजवी, शमशेर, सुनील वर्मा, सुंदर लखमानी, सरदार इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
नानपारा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को विश्व योग दिवस के मौके पर योग शिविर आयोजित किया गया। इंटर कालेज में प्रशिक्षक राम भूपेंद्र सिंह, अशोक कुमार वर्मा एवं अवधेश मिश्रा ने योग की विभिन्न क्रियाएं कराईं। वहीं पुरानी बाजार स्थित महर्षि कश्यप हिंदू संस्कृत पाठशाला में पतंजलि योग पीठ के आचार्य ने योग कराया।