फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   30 seed shops raided, licenses of two suspended

Bahraich News: बीज की 30 दुकानों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबित

Mon, 05 Jun 2023 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 05 Jun 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
30 seed shops raided, licenses of two suspended
बहराइच। खरीफ सीजन की फसलों के लिए किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाने के लिए सोमवार को जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बीज की 30 दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने फखरपुर, कैसरगंज, जरवल व हुजूरपुर की 30 दुकानों की जांच की। कमी मिलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित करते हुए आठ दुकानदारों को नोटिस जारी किया। वहीं 15 दुकानों पर नमूने लिए गए। छापों से दुकानदारों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन


बीज बिक्री के दौरान मिलावटखोरी की जांच व नकली बीज को लेकर सोमवार को जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने जरवल स्थित बीज की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दिलीप खाद भंडार व मोहम्मद असलम बीज भंडार पर बीज का रखरखाव अनियमित मिला व प्रमाणिकता भी संदेहास्पद मिली। जिस पर दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
विज्ञापन

वहीं विनायक ट्रेडर्स फखरपुर, शुक्ला बीज भंडार, भानू सिंह बीज भंडार, शमसाद अहमद बीज भंडार, मोहम्मद इसराइल बीज भंडार कैसरगंज, ओंकार सिंह बीज भंडार जरवल, जिया खाद भंडार जरवल पर बिक्री रजिस्टर, नोटिस बोर्ड, रेट चार्ट व बीजों का रखरखाव दुरुस्त नहीं मिला। जिस पर सभी को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब-तलब किया गया। वहीं 15 दुकानों से नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज होगी एफआईआर
सभी दुकानदारों को नोटिस बोर्ड, रिकार्ड, गुणवत्तापूर्ण प्रमाणिक बीज बिक्री का आदेश दिया गया है। अगर ऐसा होता नहीं पाया गया। कहीं से भी नकली बीज बिक्री की शिकायत मिली तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
- सतीश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed