फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   28 suffering from chickenpox

नवाबगंज में बच्चों समेत 28 लोग खसरे की चपेट में

Thu, 11 Feb 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 11 Feb 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। मौसम परिवर्तन के चलते नवाबगंज कस्बे में खसरा फैला है। जोलाहनपुरवा मोहल्ले में प्रत्येक परिवार का कोई न कोई सदस्य चपेट में है। बच्चों समेत 28 लोग बीमार हैं।
विज्ञापन


इनमें तीन रोगियों की हालत काफी नाजुक है। गांव के लोगों ने दो दिन पहले ही खसरा फैलने की सूचना नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र व सीएमओ कार्यालय को दी लेकिन अब तक स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन


सीमावर्ती और कछार के इलाकों में खसरे का प्रकोप अधिक है। सीमावर्ती कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला जोलाहनपुरवा में तीन दिन से खसरा फैला है।

पहले मोहल्ले के लोग बुखार की चपेट में आए, फिर सभी के शरीर पर दाने निकल आए। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है।

मोहल्ला निवासी राज (12), बाबू (10), एहतिशाम (9), सुहेल (3), तबस्सुम (17), अरफात (4), अयान (3), टिल्लू (3), छाया (7), महबूब (13), रामू (8), बबलू (7), मुन्नी (13) समेत 28 लोग खसरे की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सुहेल, एहतिशाम, अरफात और अयान की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोहल्ला निवासी अब्दुल हफीज, अब्दुल कलाम, सिराज आदि का कहना है कि खसरा फैलने की सूचना बुधवार को नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र दी गई।

सीएमओ कार्यालय को भी फोन करके मामले से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। इसके चलते रोगियों की संख्या में तो इजाफा हो ही रहा है, पहले से बीमार मरीजों की हालत भी बिगड़ रही है।


नहीं थी जानकारी, भेज रहे हैं टीम

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केबी जैन का कहना है कि खसरा फैलने की जानकारी उन्हें नहीं थी। फिलहाल, संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम को गांव भेजा जा रहा है।

टीम गांव में कैंप कर मरीजों का इलाज करेगी। उन्होंने कहा कि बदल रहे मौसम में ग्रामीणों को स्वयं सावधान रहना होगा तभी खसरे के प्रकोप से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed