{"_id":"5d4483028ebc3e6cb713cdd5","slug":"25-thousand-people-pray-for-peace-bahraich-news-lko474282197","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार लोगों ने की अमन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार लोगों ने की अमन की दुआ
विज्ञापन
बहराइच में शुक्रवार को हजरत अमीर माह शाह बाबा के आसताने पर उर्स के मौके पर कार्यक्रम में दुआ करते ?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नानपारा स्टैंड स्थित अमीरमाह का 668वां उर्स शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने गागर व चादर पेश कर अमन चैन की दुआ मांगी। लंगर भी चला। उर्स में करीब 25 हजार लोगों ने पहुंचकर मजार शरीफ पर हाजिरी लगाई। मेले जैसा माहौल रहा। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए।
नानपारा बस स्टैंड स्थित आस्ताना हजरत सैयद अफजालुद्दीन अबू जाफर अमीरमाह का कदीम शाही 668वां उर्स शुक्रवार को तिलावते कुरान व उलेमा की तकरीर के साथ शुरू हुआ। मजार शरीफ पर गागर व चादर पेश करने के लिए लोगों की कतार लगी रही। कुरानख्वानी व नात और मनकतब के बाद उलेमा की तकरीर हुई।
शाही इमाम मौलाना अरशदुल कादिरी की अगुवाई में मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ की गई। कुलशरीफ के बाद लंगर भी चला। हिंदू व मुस्लिम एकता के प्रतीक उर्स में जनपद व दूरदराज के इलाकों से आए करीब 25 हजार लोगों ने मजार शरीफ पर हाजिरी लगाते हुए चादर पेश की।
विज्ञापन
उर्स के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस मौक पर शमशाद अहमद, साजिद अली, इरशाद अली, अजमतउल्ला, पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान आढ़ती, बच्चेभारती, अलीमुल हक, मकसूद रायनी, नजीर अंसारी आदि मौजूद रहे।