फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   25 lakh voters will vote at 1392 polling stations

1392 मतदान केंद्रो पर 25 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Fri, 07 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
25 lakh voters will vote at 1392 polling stations
बहराइच। जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव को पारदर्शिता के साथ सकुशल निपटाने की कवायद में जुट गया है। जिले की सात विधानसभाओं में 1392 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को सकुशल निपटाने के लिए 2901 बूथों पर 25.56 लाख मतदाताओं के अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों पर अराजकतत्वों से निपटने के लिए 50 फीसदी से अधिक बूथों पर प्रशासन ने वेबकॉस्टिंग के माध्यम से नजर रखने की कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। जनपद में अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव की तिथियों की घोषणा कर सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन चुनाव को पूरी पारदर्शिता के साथ सपंन्न कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए इस बार प्रशासन की ओर से 1392 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मतदान को सकुशल ढंग से निपटाने के लिए 2901 बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर जिले के 25.56 लाख मतदाता अपने-अपने मतों का प्रयोग करते हुए सात विधायकों को चुनने का कार्य करेंगे। जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से जिले में 186 अतिसंवेदनशील बूथों का चिह्नित किया है। बूथों पर पैनी निगाह रखने के लिए प्रशासन इस बार जिले की 50 फीसदी से अधिक बूथों पर वेबकॉस्टिंग से नजर रखने की कार्ययोजना बनाई है। जिला प्रशासन की टीम संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के चलते सभी बूथों पर जरूरी एहतियात बरता जाएगा, लेकिन आयोग की ओर से कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं मिली है। आयोग से गाइडलाइन मिलने के बाद उसी के तहत मतदान केंद्रों पर मतदान करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। जिले में अभी तक 186 अतिसंवदेनशील बूथों के चिन्हित किया गया है। -देवेंद्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार मतदाताओं की संख्या :-
विधानसभा- मतदाताओं की संख्या
282 बलहा- 362329
283 नानपारा- 343470
284 मटेरा- 341892
285 महसी- 339091
286 बहराइच- 390596
287 पयागपुर- 388886
288 कैसरगंज- 390231
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed