फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   23912 cases final in national public court

राष्ट्रीय लोक अदालत में 23912 केस निपटे

Sat, 12 Dec 2015 10:19 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को दीवानी कचेहरी परिसर में किया गया। कुल 23912 वादों का निस्तारण किया गया। वादों का निस्तारण करते हुए विभिन्न मामलों में 4 करोड़ 3 लाख 66 हजार 547 रुपये की धनराशि जुर्माना के तौर पर वसूली हुई।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत का तीसरी बार जनपद में आयोजन किया गया है। इस बार लोक अदालत में 20 हजार वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया था। वादों के निस्तारण के लिए शनिवार सुबह से ही दीवानी कचेहरी में वादकारियों की भीड़ जमा रही। विभिन्न न्यायालयों पर चिह्नित किये गये लगभग 10 हजार वाद निस्तारित किये गये। जबकि टेलीफोन व बैंक से संबंधित 6307 वादों का भी निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा नौकरी से संबंधित पांच वाद भी निस्तारित किये गये। इस बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय बहादुर यादव ने बताया कि अदालतों की ओर से निस्तारित किये जाने वाले वादों के संबंध में सूचनाएं     देर रात तक उपलब्ध होंगी। इसके बाद विभागवार डाटा तैयार कर सभी को दिया जाएगा। जनपद न्यायाधीश विजय कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता पर सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed