{"_id":"5cc5ea99bdec220775592bff","slug":"21556474521-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की रैली 30 को, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की रैली 30 को, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 30 अप्रैल को है। एसपीजी ने रैली स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। रैली स्थल पर बनाए गए हेलीपैड पर सेना ने रविवार को हेलीकॉप्टर उतार कर परीक्षण भी किया है। प्रशासन भी सुरक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को आ रहे हैं। वे नानपारा रोड स्थित विश्वरिया मैदान से जनता को संबोधित करेंगे। रैली को देखते हुए एसपीजी की टीम शनिवार की देर शाम बहराइच पहुंच गई। रैली स्थल को एसपीजी ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। मंच के पास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
हर आने-जाने वाले व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। मेटल डिटेक्टर और डाग स्क्वॉयड से रैली स्थल का एसपीजी ने मुआयना किया है। रविवार को रैली स्थल पर बनाए गए हेलीपैड पर सेना का एक हेलीकॉप्टर पहुंचा, जिसने लैंडिंग कर हेलीपैड का परीक्षण किया।
विज्ञापन
एसओ रामगांव जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रैली स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं, जिसमें सेना के हेलीकॉप्टर के दो हेलीपैड रहेंगे, जबकि पीएम के हेलीकॉप्टर का अलग हेलीपैड रहेगा।