{"_id":"5c6ee502bdec22073e1b62c7","slug":"21550771458-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार आबादी को बिजली संकट से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार आबादी को बिजली संकट से मिलेगी निजात
विज्ञापन
बहराइच। जिले में विकास की गंगा बहाने और कार्ययोजना तैयार कर करोड़ों की रकम खर्च करने वाले विकास भवन की बिजली व्यवस्था अभी तक बदहाल थी।
सीडीओ के निर्देश पर पावर कॉर्पोरेशन ने सवा करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की थी। इससे विकास भवन की आंतरिक बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
नई लाइनों के बिछाने से आसपास के तीन मोहल्लों व शेखदहीर गांव की बिजली समस्या भी दूर हो सकेगी। शासन ने बजट जारी कर दिया है।
जिसके बाद पावर कॉर्पोरेशन ने टेंडर प्रक्रिया तेज करते हुए जल्द काम पूरा किए जाने का दावा किया है। बहराइच जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रणनीति बनाने के साथ ही करोड़ों का बजट जारी करने वाले विकास भवन की दशा अरसे से खराब चल रही थी।
मुख्य विकास अधिकारी आईएएस राहुल पांडेय ने चार्ज लेने के बाद विकास भवन की दशा सुधारने की पहल की है। विकास भवन की विद्युत व्यवस्था जर्जर तारों के सहारे टिकी हुई थी।
जगह-जगह तार भी लटकते हुए नजर आ रहे थे। इसको देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन को प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए थे।
पावर कॉर्पोरेशन की ओर से विकास भवन की बदहाल विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।
शासन की ओर से बजट अवमुक्त कर दिया गया है। विकास भवन परिसर के निकट ही विद्युत उपकेंद्र की भी स्थापना होगी, जिससे विकास भवन के सरकारी दफ्तरों की बिजली के साथ ही आसपास के इलाकों की बिजली समस्या को भी दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विकास भवन में ग्राम्य विकास विभाग, डीआरडीए, डूडा, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, सहकारिता, दिव्यांगजन, कृषि विभाग और एनआरएलएम व पशु चिकित्सा विभाग के कार्यालय संचालित होते हैं। इन कार्यालयों की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
इन मोहल्लों को भी मिलेगा लाभ
अलग फीडर की स्थापना के बाद सरकारी आवासों में रहने वाले करीब 200 से अधिक कर्मचारियों व उनके परिवारों को सीधे लाभ मिलेगा। मोहल्ला माधवरेती, सूफीपुरा, आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ ही शेखदहीर की ओर जाने वाले मार्ग पर बने मकानों की विद्युत समस्या भी दूर हो सकेगी।
पावर कॉर्पोरेशन कराएगा काम
विकास भवन की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने का काम पावर कार्पोरेशन को सौंपा गया है। पावर कार्पोरेशन यहां पर नई लाइनों को बिछाने के साथ ही आंतरिक विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करेगा।
इसी के साथ विकास भवन में हाईमास्ट लाइटों की भी स्थापना होगी। अलग फीडर होने से आसपास के इलाकों की बिजली समस्या भी काफी हद तक दूर हो सकेगी।
-राहुल पांडेय, सीडीओ