फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1020 स् थानों पर सजेगा भव्य पंडाल

1020 स् थानों पर सजेगा भव्य पंडाल

Sun, 07 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
1020 स्
थानों पर सजेगा भव्य पंडाल
बहराइच। नवरात्र महोत्सव की शुरुआत आगामी सप्ताह से होगी। इस बार बहराइच आध्यात्मिकता की भव्य छटा संजोए दिखेगा। पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन


भक्तों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। दुर्गा प्रतिमाओं को कलाकार आकार देने में जुटे हुए हैं। इस बार शहर के नारायण नगर लोहिया चौराहे पर बने पंडाल में भव्य सजीव झांकी प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन


प्रत्येक दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूप का प्रकटीकरण होगा। 1020 स्थानों पर पंडाल सजेंगे। विधि विधान के साथ मां दुर्गा का पूजन अर्चन होगा।

नवरात्र महोत्सव की शुरुआत 10 अक्तूबर से होगी। पूजा पंडालों का निर्माण चल रहा है। शहर के मोहल्ला धनकुट्टीपुरा में दुर्गा प्रतिमाओं को कलाकार आकार देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनकुट्टीपुरा निवासी दिनेश, रंजीत और शिवकुमार ने बताया कि अब तक 310 प्रतिमाओं का आर्डर मिल चुका है। इनमें आधी प्रतिमाएं तैयार हो चुकी हैं। शेष को सजाने संवारने का कार्य चल रहा है।

इस बार फिर शहर के नारायण नगर लोहिया चौराहा पर स्थापित पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। यहां पर प्रतिदिन मां दुर्गा के स्वरूप का सजीव प्रकटीकरण होगा। अस्पताल चौराहा, डाकघर, ब्राह्मणीपुरा, गुलामअलीपुरा समेत अन्य स्थानों पर भी मां दुर्गा के पूजन-अर्चन की धूम रहेगी।

शहर में स्थापित होंगी 145 प्रतिमाएं
दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में 1020 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इनमें 145 प्रतिमाएं सिर्फ शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित होंगी।

दुर्गा पूजा महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा ने बताया कि इन निर्धारित प्रतिमाओं के अलावा 20 से 25 और प्रतिमाएं न्यायालय के आदेश पर स्थापित हो सकती हैं।

1500 से 25 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं
शहर के मोहल्ला धनकुट्टीपुरा में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को आकार देने में जुटे कलाकार दिनेश ने बताया कि 1500 रुपये से लेकर 25 हजार तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं।

अन्य बड़ी प्रतिमाओं को आर्डर मिलने पर उन्हें आकार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिमाओं का निर्माण मिट्टी से किया जा रहा है। कारीगरों ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या मिट्टी की उपलब्धता है।

प्रतिमाओं को बनाने में काली चिकनी मिट्टी का प्रयोग होता है। लेकिन इसके लिए सरकार की ओर से कोई स्थान निर्धारित नहीं है। ऐसे में मिट्टी को सहेजने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।

बाजार में भी बढ़ी चहल-पहल
नवरात्र की आहट के साथ ही बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। पूजन-अर्चन की सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर और पंडाल स्थलों के आसपास दुकानों को लगाने के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

पंडालों के आसपास रहेगी कड़ी सुरक्षा
नवरात्र महोत्सव को लेकर शांति कमेटी की जिला स्तरीय बैठक हो चुकी है। थानों पर बैठकों का दौर चल रहा है। जहां समस्याएं आ रही हैं, उनका निपटारा भी किया जा रहा है।


प्रत्येक पूजा पंडाल के निकट एक दरोगा, सिपाही व दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाने की रूपरेखा तय की गई है। संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी रहेगी।
-सभाराज, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed