फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका

युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका

Thu, 05 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका
पूरे दिन नदी में उतराती रही लाश, एसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने निकलवाया
विज्ञापन

महसी (बहराइच)। पंडितपुरवा सिपहिया प्यूली गांव के निकट सरयू नदी में एक युवक की लाश मंगलवार को पूरे दिन उतराती रही। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। एसपी के आदेश पर देर शाम पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उस पर चोटों के निशान मिले।

इससे हत्या कर शव फेंकने की पुष्टि हुई। मृतक की पहचान न होने के कारण फोटोग्राफी के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हरदी थाना अंतर्गत पंडितपुरवा सिपहिया प्यूली गांव के निकट से सरयू नदी बहती है। इस नदी में मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने एक युवक का शव उतराता देखा।
विज्ञापन


इसकी सूचना हरदी थाने को दी गई। लेकिन पूरा दिन बीतने के बावजूद कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने समाधान दिवस में पहुंचे एसपी जुगुल किशोर को देर शाम मामले से अवगत कराया। एसपी के हस्तक्षेप पर हरदी पुलिस टीम ने नदी के तट पर पहुंच शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के गांवों के लोग एकत्रित किए गए लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसके शरीर पर कई स्थानों पर गहरे जख्म हैं। जिससे लग रहा है कि हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। पहचान न होने के चलते फोटोग्राफी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। लेकिन हत्या कर शव फेंकने का अनुमान लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


उधर पोस्टमार्टम के चिकित्सकों के मुताबिक, युवक की पिटाई व दम घुटने से मौत हुई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed