फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   गुस्सा ग्रामीणों ने लाइनमैन को बनाया बंधक, एचटी लाइन पर पेड़ काटकर गिराया, प्रदर्शन

गुस्सा ग्रामीणों ने लाइनमैन को बनाया बंधक, एचटी लाइन पर पेड़ काटकर गिराया, प्रदर्शन

Sat, 16 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
गुस्सा ग्रामीणों ने लाइनमैन को बनाया बंधक, एचटी लाइन पर पेड़ काटकर गिराया, प्रदर्शन
तेजवापुर (बहराइच)। रमपुरवा गांव में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी छह हजार रुपये की डिमांड कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम को गांव में पैसा मांगने पहुंचे लाइनमैन को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद एचटी लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ काटकर गिरा दिया। तार टूटने से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। महसी और तेजवापुर विकास क्षेत्र की 80 हजार की आबादी रात भर अंधेरे में रही। वहीं लाइनमैन के बंधक होने की सूचना पाकर पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों को भारी विरोध झेलना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर रात 12 बजे लोगों को शांत किया। इस दौरान बहराइच-महसी मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। वहीं पावर कॉर्पोरेशन की ओर से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त करने के मामले में 100 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत रमपुरवा गांव में 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित था। गांव में 300 कनेक्शन हैं। लेकिन तीन माह पूर्व अधिक लोड व ट्रिपिंग के कारण ट्रांसफार्मर जल गया। पावर कॉर्पोरेशन ने एक पुराना ट्रांसफार्मर लगवाया, लेकिन उससे बिजली सप्लाई नहीं शुरू हो सकी। इस बीच ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार व जिले के अन्य अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन समस्या नहीं सुलझी। गांव के लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय जेई ने पांच हजार रुपये भी ले लिए। लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला। अब पुन: सप्ताह से और छह हजार रुपये देने पर ट्रांसफार्मर बदलने की बात विभागीय अधिकारी कह रहे हैं। उसी मामले में लाइनमैन शुक्रवार रात सात बजे के आसपास पैसा मांगने के लिए गांव पहुंचा। इस पर ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने लाइनमैन को बंधक बना नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के निकट से गुजरी 33 हजार क्षमता की एचटी लाइन पर यूकेलिप्टिस का पेड़ काटकर गिरा दिया। इससे विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। महसी के साथ ही तेजवापुर विकास खंड के गांव की भी बिजली गुल हुई। 80 हजार की आबादी अंधेरे में हो गई। साथ ही ग्रामीणों ने बंधक लाइनमैन को महसी-बहराइच मार्ग पर बिठाकर देर रात प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनसे झड़प हुई। इसके बाद हरदी थानाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बौंडी और रामगांव की पुलिस को भी बुलाई गई। बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया गया। रात 12 बजे के आसपास हंगामा थमा। तब पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


एसडीएम और एसडीओ ने गांव पहुंचकर किया मुआयना
बिजली के मामले को लेकर रात में हुए हंगामे पर ग्रामीणों के गुस्से को शांत करने के लिए शनिवार सुबह उपजिलाधिकारी नागेंद्र कुमार, पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ व अन्य अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता की। 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई ने ग्रामीणों के खिलाफ दी तहरीर
क्षेत्रीय जेई ने 33 हजार क्षमता की एचटी लाइन पर पेड़ काटकर लाइन क्षतिग्रस्त के मामले में ग्रामीणों को जिम्मेदार माना है। इस मामले में जेई की ओर से 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।


लाइन क्षतिग्रस्त करने पर होगी कार्रवाई
रमपुरवा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर समय से न बदल जाने के चलते समस्या जरूर थी, लेकिन इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा पहले नहीं दी गई। अब पता चला है। मामले की जांच करा रहे हैं। दोषी कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। लेकिन ग्रामीणों ने विद्युत लाइन पर पेड़ काटकर गिरा दिया। जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हुई। इस मामले में कार्रवाई भी होगी। थाने पर तहरीर दी गई है। ग्रामीणों के गुस्से के चलते रात से 80 हजार से अधिक की आबादी अंधेरे में रही। -सुनील कुमार, चौधरी एक्सईएन ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed