फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नेपाल में हो रहे निकाय चुनाव के विरोध में लाठी जुलूस निकाला, 16 हिरासत में

नेपाल में हो रहे निकाय चुनाव के विरोध में लाठी जुलूस निकाला, 16 हिरासत में

Sun, 18 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में हो रहे निकाय चुनाव के विरोध में लाठी जुलूस निकाला, 16 हिरासत में
जुलूस निकाल रहे 16 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
विज्ञापन

नेपाल में हो रहे निकाय चुनाव के विरोध में राजपा कार्यकर्ता कर रहे थे विरोध
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल में चल रहे निकाय चुनाव का राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपालगंज व अन्य दल विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते लाठी जुलूस का आयोजन राजपा संगठन की ओर से किया गया था। लाठी जुलूस निकाल रहे 16 राजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

नेपालगंज में 28 जून को स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए अन्य चुनावी कार्यक्रम चल रहे हैं। लेकिन संविधान संशोधन व अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपालगंज तथा अन्य दल आंदोलित हैं। शनिवार देर शाम राष्ट्रीय जनता पार्टी की ओर से लाठी जुलूस का आयोजन किया गया था। कार्यकर्ता हाथ में लाठी लेकर त्रिभुवन चौक के निकट स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए, तभी पहुंची नेपाल पुलिस ने राजपा के केंद्रीय सदस्य रामकुमार दीक्षित, वरिष्ठ पदाधिकारी केशवराम वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, फूलचंद तिवारी, जिला सचिव महमूद आलम सिद्दीकी, सुरेश कुमार वर्मा, जिला सदस्य राजेंद्र गुप्ता, मेराज अंसारी, मोहम्मद रसूल शाह, मनोज वर्मा, राम गोपाल वर्मा समेत 16 वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया। जिला प्रहरी कार्यालय बांके के नायक उपनिरीक्षक सरोज पौडेल ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए सभी को हिरासत में रखा गया है। वहीं, एसपी बांके टेक प्रसाद राई ने बताया कि नामांकन व अन्य चुनावी कार्य में सभी बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। उधर, राष्ट्रीय जनता पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। उन्हें हिरासत मेें लेने की जितनी निंदा की जाए, कम है। वहीं, तराई मानवाधिकार रक्षक संजान थर्ड एलायंस पश्चिम उप क्षेत्रिय कार्यालय नेपालगंज ने हिरासत में लिए गए राजपा नेताओं को जल्द छोड़ने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed