फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   लोहिया व शौचालय निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

लोहिया व शौचालय निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

Sun, 11 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
लोहिया व शौचालय निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बहराइच। विकास खंड शिवपुर स्थित ईटहा के ग्रामीणों ने शनिवार को लोहिया आवास समेत सरकार की अन्य योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने डीएम को पत्र सौंपकर गांव में कराए गए कार्यों की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ईटहा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर क्षेत्र के ग्राम प्रधान के पति कैलाशनाथ व ग्राम विकास अधिकारी सूर्यप्रकाश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान पति व ग्राम विकास अधिकारी ने साठगांठ कर अपात्रों को लोहिया आवास का वितरण कर दिया। जबकि शौचालय निर्माण व वृद्धा, विधवा पेंशन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। लोहिया आवास निर्माण में घपलेबाजी की गई है। निर्माण कार्य मानक के अनुसार नही कराया जा रहा है। धरने के दौरान साबरुन, रुकसाना, रेशमा, शाबरा, बकरीदन, अजीमुन्निशां, आजम, फकीरे, मुस्तफा, मुन्ना, बसारत, बाबू, अजीज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed