फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   2110 Nepalese went home, 692 Indians came to homeland

2110 नेपाली गए घर, 692 भारतीय आए अपने वतन

Thu, 11 Jun 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
2110 Nepalese went home, 692 Indians came to homeland
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के नागरिकों का आवागमन अभी जारी है। तीन दिन में भारत के विभिन्न राज्य में काम कर रहे 2110 नेपाली नागरिकों को नेपाल में प्रवेश मिला। जबकि नेपाल में काम कर रहे 692 भारतीय नागरिकों को देश में प्रवेश मिला। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी सभी की थर्मल स्क्रीनिंग जांच करते रहे।
विज्ञापन

नेपाल के काफी संख्या में नागरिक भारत के विभिन्न राज्यों में मेहनत मजदूरी कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते सभी मुंबई, हरियाणा, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश में फंसे हुए थे। एसएसबी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि आठ जून से 10 जून के मध्य 2110 नेपाली नागरिकों ने नेपाल में प्रवेश लिया।
विज्ञापन

जबकि नेपाल में मजदूरी कर रहे 692 भारतीय नागरिकों ने अपने देश में प्रवेश लिया। कमांडेंट ने बताया कि आठ जून को 929 पुरुष व महिलाएं नेपाल गए। जबकि 258 भारतीय नागरिकों को प्रवेश मिला। वहीं नौ जून को 520 पुरुष, 75 महिलाएं व 47 बच्चे शामिल रहे। इसी तरह नेपाल से 129 पुरुष, 58 महिलाएं, 71 बच्चे भारत आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 जून को 434 पुरुष, 61 महिला, 44 बच्चे समेत 534 नेपाली श्रमिक नेपाल को गए। वहीं नेपाल से 39 पुरुष, 46 महिला व 51 बच्चे भारत आए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उप सेनानायक सुकुमार देव वर्मन समेत एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed