{"_id":"5c75746cbdec224c80718d26","slug":"201551201388-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छात्र को नकल करते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छात्र को नकल करते दबोचा
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को 675 परीक्षार्थी शामिल हुए। 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
शाम की पाली में विश्वविद्यालय के उड़ाकादल ने जांच की। इस दौरान एक परीक्षार्थी नकल करते हुए मिला। किसान पीजी कॉलेज में मंगलवार को दूसरे दिन बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा कॉलेज के प्राचार्य मेजर डॉ. एसपी सिंह की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
सुबह की पाली में संस्कृत व उर्दू तृतीय वर्ष के 225, दोपहर संस्कृत व उर्दू प्रथम वर्ष के 250 और शाम की पाली में उर्दू व संस्कृत द्वितीय वर्ष के 200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य मेजर सिंह ने बताया कि तीनों पालियों में 675 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को परीक्षा के दौरान 20 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
प्राचार्य ने बताया कि शाम की पाली में विश्वविद्यालय के उड़ाकादल ने औचक निरीक्षण कर गहन तलाशी ली। इस दौरान उड़ाकादल ने एक उर्दू के छात्र को नकल करते हुए पकड़ा।
उसके खिलाफ नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। प्राचार्य सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।