{"_id":"5c742301bdec225eb27ab5f4","slug":"201551115009-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरा खराब मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरा खराब मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक हटे
विज्ञापन
बहराइच। नवयुग इंटर कॉलेज मिहींपुरवा में परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकॉर्डर काम करता हुआ नहीं मिला। इस पर केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
उनके स्थान पर सआदत इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि नवयुग इंटर कॉलेज मिहींपुरवा में पारदर्शितापूर्ण परीक्षा न होने की शिकायत मिली थी।
इस पर सचल दल ने छापेमारी की। निरीक्षण के समय हाईस्कूल वाणिज्य व इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा हो रही थी।
सभी परीक्षा कक्षों का मुआयना करने पर खुलासा हुआ कि केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील नहीं हैं। वायस रिकॉर्डर भी काम नहीं कर रहा है।
इस पर केंद्र व्यवस्थापक सुभाष चंद्र वर्मा को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर सआदत इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रामरघुवंशमणि त्रिपाठी को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।