फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   जन औषधि केंद्र में नहीं 400 तरह की दवाएं

जन औषधि केंद्र में नहीं 400 तरह की दवाएं

Mon, 15 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र में नहीं 400 तरह की दवाएं
बहराइच। जिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र में 86 तरह की दवाएं आ गई हैं। लेकिन अब भी 400 प्रकार की दवाएं केंद्र पर नहीं हैं। इससे केंद्र पर आने वाले मरीजों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सभी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर इलाज करा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर इस समय फर्म द्वारा दवाइयां नहीं भेजी जा रही हैं। इससे केंद्र पर आने वाले मरीजों को दवाइयां नहीं मिल रही है। जन औषधि केंद्र पर 600 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन


लेकिन एक हफ्ते से सिर्फ 120 प्रकार की दवाइयां ही केंद्र पर उपलब्ध हैं। अमर उजाला ने चार दिन पूर्व इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर ठेकेदारों द्वारा दवा की सप्लाई की जाती है। इस समय दवाएं कम हैं। इसके लिए पत्र उच्चाधिकारियों को लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र का संज्ञान लेते हुए 86 प्रकार की दवाएं सोमवार को केंद्र पर पहुंच गई हैं। लेकिन अब भी कम से कम 400 तरह की दवाएं कम हैं। इससे केंद्र पर आने वाले मरीज दवा के अभाव में वापस लौट रहे हैं।

सभी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने को विवश हैं। सीएमएस ने बताया कि शेष दवाओं की खेप दो से तीन दिन में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed