{"_id":"5de693318ebc3e54ee799210","slug":"20-crore-s-development-work-will-be-done-in-the-block-bahraich-news-lko495712659","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक में 20 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक में 20 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन
तेजवापुर ब्लाक मुख्यालय में आयोजित बैठक में ब्लाक प्रमुख का स्वागत करते सदस्य।
- फोटो : BAHRAICH
तेजवापुर (बहराइच)। ब्लॉक मुख्यालय तेजवापुर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में सदस्यों ने 20 करोड़ के प्रस्ताव की कार्य योजना बनाई, जिसकी रूपरेखा खंड विकास अधिकारी की ओर से सीडीओ को भेजी गई। बजट मिलते ही पूरे विकास खंड में विकास कार्य कराए जाएंगे।
महसी तहसील के विकास खंड तेजवापुर परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि ब्लॅाक प्रमुख पेशकार राव रहे। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव ने की। इसमें क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। बैठक में मिडे-डे मिल तथा ग्रामीण आवास के मनरेगा व गांव पंचायत में होने वाली विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान कुछ सदस्यों ने शोर शराबा के साथ विकास की रफ्तार धीमी होने को लेकर आवाज उठाई। इस पर बीडीओ ने विकास कराने का तेेजी से कराने का सदस्यों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा शौचालय निर्माण पर जोर दिया जाएगा। सदस्यों की मौजूदगी में 20 करोड़ रुपये की कार्य योजना का प्रस्ताव बनाकर मुख्य विकास अधिकारी को भेजा गया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि 20 करोड़ से विकास खंड में क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
बीडीओ नेे कहा कि बजट को हरी झंडी मिलते ही क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर करुणा शंकर दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य भरतलाल ददुआ, जिला पंचायत सदस्य राजेश अवस्थी, काली प्रसाद त्रिवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विमल श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, एडीओ कृषि अमिल निगम, जेई एमजी डीएन सिंह, जेई आरई डी चंद्रा यादव, बीटी पाटेश्वर प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी कुमार अशुतोष, संदीप चौधरी, यासिर शकील आदि मौजूद रहे।