फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   2.17 crores to be repaired by embankment

2.17 करोड़ से तटबंध की होगी मरम्मत

Tue, 02 May 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 02 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
2.17 crores to be repaired by embankment
तटबंध का जायजा लेते डीएम - फोटो : अमर उजाला
जून के द्वितीय पखवारे से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। इसके बाद बाढ़ की स्थिति बनने लगती है। बाढ़ के संकट को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुट गया है। जर्जर बेलहा-बेहरौली तटबंध पर बोल्डर की पिचिंग की जाएगी। इसके लिए 2.17 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। पिचिंग स्थल का मंगलवार को डीएम ने मुआयना किया। इसके अलावा तटबंध के रेनकट और रैट होल को वर्षा से पूर्व दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी अजयदीप सिंह बाढ़ से पूर्व तैयारियों की स्थिति जांचने के लिए सुबह महसी के बेलहा-बेहरौली तटबंध पर पहुंचे। उन्होंने बौंडी से हरदी तक तटबंध का मुआयना किया। इस दौरान कई स्थानों पर रेनकट और रैटहोल मिले, जिन्हें वर्षा से पूर्व दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम ने बताया कि किलोमीटर संख्या 55.700 पर कई बार बाढ़ के समय घाघरा नदी ने तेज कटान की थी, जिससे तटबंध को खतरा उत्पन्न हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए कटान स्थल पर बोल्डर से पिचिंग की परियोजना स्वीकृत हो गई है। 2.17 करोड़ की परियोजना का बजट प्राप्त करने के लिए बाढ़ खंड के एक्सईएन शोभित कुशवाहा को डीएम ने निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान गोलागंज, पिपरा समेत पांच स्थानों पर घाघरा नदी तटबंध के काफी नजदीक हैं। इन सभी स्थानों पर जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त स्पर और स्टड को दुरुस्त करवाने की बात कही। डीएम ने कहा कि मरम्मत का कार्य वर्षा से पूर्व हर हालत में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बौंडी, जोगापुरवा, मथुरापुरवा तथा घूरदेवी स्परों का निरीक्षण कर स्थिति जांची।


निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी महसी महेंद्र सिंह तंवर, सहायक अभियंता बीबी पाल, अबरार खां, आरके सिंह, अवर अभियंता कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, सिलौटा स्पर के निरीक्षण के दौरान सिलौटा के ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि यहां पर नाव की व्यवस्था न होने से नदी के उस पार आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस पर डीएम ने नाव की व्यवस्था कराने के निर्देश तहसील को प्रशासन को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed