{"_id":"5cbc9774bdec2213e43a6aed","slug":"191555863412-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली में भिड़ा बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली में भिड़ा बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेराचौराहा (बहराइच)। बाइक सवार दो युवक घर लौटते समय सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत खुदादभारी गांव निवासी मोहित (22) पुत्र अमृतलाल अपने सहयोगी गांव निवासी सोनू (20) पुत्र रामअचल के साथ बाइक से मटेरा बाजार गए थे। बाजार में काम निपटाने के बाद दोनों रात नौ बजे घर के लिए रवाना हुए। बाइक सवार नानपारा-बहराइच मार्ग पर चौराहे के पास पहुंचे।
सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक सवार पीछे से जा घुसे। सिर में चोट अधिक लगने से मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज एसएन यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।