फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हॉकी प्रतियोगिता

हॉकी प्रतियोगिता

Thu, 23 Nov 2017 09:30 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता
बहराइच। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को फाइनल मैच के साथ हुआ। फाइनल प्रतियोगिता लखनऊ हॉस्टल की टीम ने गोल्डेन गोल कर जीता। इस मौके पर विजेता व उप विजेता टीमों को खेल निदेशक ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन लखनऊ हॉस्टल व डोंगरा रेजीमेंट फैजाबाद की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल कर बराबरी पर रहीं। इसके बाद ट्राई बेकर का मौका दिया गया। लेकिन दोनों टीमों ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शन करते हुए दो-दो गोल दागकर मैच बराकर कर लिया। पुन: गोल्डेन गोल का समय निर्धारित हुआ। इस खेल में लखनऊ हॉस्टल की टीम की ओर से खिलाड़ी गोपी ने एक गोल कर फाइनल मुकाबला टीम के नाम कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह रहे। उन्होंने बहराइच हॉकी एकेडमी का पंजीकरण राजकीय एकेडमी से करवाने की बात कही। कहा कि इससे प्रतिभाएं निखरकर सामने आ सकेंगी। विशिष्ट अतिथि नानपारा के एसडीएम गौरांग राठी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने विजेता टीम को 51 हजार तथा उप विजेता टीम को 31 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान किया। सचिव हकीक अहमद ने बताया कि निर्णायक की भूमिका में खुर्शीद, शादाब, कोरिया, लाल खां, अजीम अहमद, शमशाद खान रहे। इस मौके पर सुरेंद्रजीत सिंह प्रिंसी, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी लखनऊ जीतेंद्र यादव, क्रीड़ाअधिकारी एआर अंसारी, परमजीत सिंह, अजीत सिंह, कमाल अहमद, शिव बाबू निषाद, फिरोज अंसारी आदि मौजूद रहे। संचालन सरदार सरजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed