{"_id":"596f9e734f1c1bdf508b45df","slug":"191500487283-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल में फर्श पर हुआ प्रसव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल में फर्श पर हुआ प्रसव, हंगामा
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला नईबस्ती बख्शीपुरा निवासी एक महिला को बुधवार शाम को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवारीजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां पर प्रसव कराने के लिए अस्पताल के कुछ कर्मियों ने एक हजार रुपये की डिमांड की। परिवारीजनों ने दे पाने में असमर्थता जतायी तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। परिवार व अस्पताल में मौजूद महिलाओं ने फर्श पर चादर तानकर प्रसव कराया। इस पर परिवार के अन्य सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख आननफानन में महिला को बेड दिया गया। सीएमओ इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत नईबस्ती बख्शीपुरा निवासी सोनू रावत की 28 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को बुधवार शाम छह बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवारीजनों ने पहले घर पर प्रसव कराने की कोशिश की, लेकिन संभव न होने पर महिला को आनन-फानन में जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर कुछ स्टाफ नर्स व अस्पताल के कर्मचारी मौजूद थे। चिकित्सक नहीं थे। सोनू ने पत्नी की स्थिति बताकर प्रसव कराने को कहा तो एक हजार रुपये की डिमांड कर्मचारियों ने की। सोनू ने पैसा दे पाने में असमर्थता जताई तो मौजूद प्रसव कक्ष के कर्मियों ने किनारा कस लिया। इस दौरान मंजू असहनीय पीड़ा से छटपटाने लगी। मंजू के साथ आई परिवार की महिलाओं ने अस्पताल में मौजूद अन्य महिलाओं के सहयोग से चादर का पर्दा बनाकर प्रसव कराया। मंजू ने बेटे को जन्म दिया है। फर्श पर प्रसव देखकर परिवार के अन्य सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में मौजूद अन्य तीमारदार एकत्रित हो गए। मामला बिगड़ता देख आनन-फानन में मंजू को बेड मुहैया कराया गया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस मामले में मंजू के पति सोनू ने अस्पताल प्रशासन पर पत्नी के प्रसव के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीएमएस व सीएमओ को पत्र दिया है।
मैं सीजर ऑपरेशन कर रही थी, नहीं थी जानकारी
जिला महिला अस्पताल की प्रभारी मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें मंजू देवी के अस्पताल आने की कोई जानकारी नहीं थी। बरामदे में तेज आवाज होने पर बाहर निकल कर आईं तो बाहर लोगों की भीड़ जमा थी। पूछने पर घटना की जानकारी हो सकी। कुछ चिकित्साकर्मियों द्वारा अभद्रता का मामला सामने आया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
जिला महिला अस्पताल में फर्श पर प्रसव होना गंभीर मामला है। जिस भी कर्मचारी ने पैसा मांगा है और कराह रही प्रसूत को अनदेखा किया है। उससे स्पष्टीकरण तलब करते हुए कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। -डॉ. अरुण पांडेय, सीएमओ