{"_id":"66eb2aceb63946d12900ea74","slug":"190-priests-became-proficient-in-rituals-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-120233-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कर्मकांडों में दक्ष किए गए 190 पुरोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कर्मकांडों में दक्ष किए गए 190 पुरोहित
Thu, 19 Sep 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के गोलवाघाट स्थित एक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद गायत्री परिवार के लोग। -स
बहराइच। शहर के गोलवाघाट स्थित कमला देवी संस्कार सृजन इंटर कॉलेज में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से बुधवार को युग सृजेता पुरोहित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्यों ने टोली नायक प्रमोद वार्चे के नेतृत्व में 190 पुरोहितों को विभिन्न कर्मकांडों में दक्ष किया।
अयोध्या जोन के सह समन्वयक मनीराम वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षित हुए पुरोहित भारतीय संस्कृति एवं संस्कार के संवर्धन में जिले का मान बढ़ाएंगे। सत्य नारायण सिंह व दीप नारायण ने योग व यज्ञ कराया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अजय ने महायज्ञ में उपस्थित लोगों को गायत्री व यज्ञ की ज्ञान गंगा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
इसके पहले आरएसएस के जिला प्रचारक अजय, जिला आयुर्वेद यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन वर्मा व डॉ. अंतरिम वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल ने सफाई व प्रकाश की व्यवस्था की। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, संदीप कुमार मिश्र, डॉ. गिरधारी लाल वर्मा, शशि सिंह, ममता रस्तोगी, मंजू श्रीवास्तव, गोमती प्रसाद, संजय व सतीश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।