फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   19-hour power outage in Mahsi; villagers in distress due to heat.

Bahraich News: महसी में 19 घंटे बिजली की कटौती, गर्मी से ग्रामीण बेहाल

Thu, 18 Jun 2026 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
19-hour power outage in Mahsi; villagers in distress due to heat.
बहराइच में ​चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
महसी। भीषण गर्मी के बीच महसी तहसील के सधुवापुर, मुंढेरा, शिवगढ़, लोधपुरवा, बेटौरा और लखनापुर समेत कई गांवों में बिजली संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें 24 घंटे में मात्र पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पूरी रात जागने को मजबूर रहे। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। दिन में किसी तरह दो से चार घंटे बिजली मिल जाती है, लेकिन रात में अधिकांश समय आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामकुमार और बलवंत ने बताया कि बिजली गुल होने पर संबंधित कर्मचारियों को फोन किया जाता है, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया जाता। इससे लोगों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती के कारण पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। किसानों को सिंचाई कार्यों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed