फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   18th installment of Samman Nidhi reached the accounts of five lakh 89 thousand farmers

Bahraich News: पांच लाख 89 हजार किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि की 18वीं किस्त

Sat, 05 Oct 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 05 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
18th installment of Samman Nidhi reached the accounts of five lakh 89 thousand farmers
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम से जिले के करीब पांच लाख 89 हजार किसानों के खातों में सम्मान निधि की 18 वीं किश्त जारी की है। इससे यहां के किसानों को करीब एक अरब ,17 करोड़ ,80 लाख रुपये प्राप्त हुआ है। पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। इसमें कृषि विभाग के अफसर व किसान और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार जिले में करीब छह लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। इनमें से सम्मान निधि की 17 वीं किस्त जिले के 5,81,667 किसानों को मिली थी। प्रति किसान दो हजार रुपये मिलते हैं। ऐसे में यहां के किसानों के बैंक खातों में 17 वीं किस्त के रूप में करीब 116 करोड़ 33 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि पहुंची थी। वहीं शनिवार को किसानों को 18 वीं किश्त का लाभ मिला है। इस बार जिले के पांच लाख 89 हजार किसानों को इसका लाभ मिला है। सम्मान निधि मिलने पर किसानों में खुशी का माहौल भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

-----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
पीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को वाशिम महाराष्ट्र से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम जिले के किसानों के बैंक खाते में सीधे सम्मान निधि की धनराशि हस्तांतरित की गई है। जिसका सजीव प्रसारण जिले समस्त विकास खण्डों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों, कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच व नानपारा में आयोजित कराया गया। इस अवसर पर करीब 700 किसानों को तोरिया,लाही बीज मिनीकिट का निःशुल्क वितरण कराया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के वैज्ञानिक डाॅ. नन्दन सिंह, डाॅ. अनिल कुमार राजभर, डाॅ. नीरज कुमार समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed