फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   तराई में 43.5 डिग्री पहुंचा पारा, झुलसे लोग

तराई में 43.5 डिग्री पहुंचा पारा, झुलसे लोग

Wed, 08 May 2019 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
तराई में 43.5 डिग्री पहुंचा पारा, झुलसे लोग
बहराइच। तराई में सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर में चली गर्म पछुवा हवाओं ने सूरज की किरणों के बीच लोगों को झुलसाया। इससे लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं कार्यालयों व बाजार में लोग गर्मी से बेहाल रहे। गर्मी से निजात के लिए लोग उपाय करते दिखे।
विज्ञापन


बैसाख में जेठ की गर्मी का अहसास तराई के लोगों को हो रहा है। पारा निरंतर चढ़ता दिख रहा है। बुधवार को सुबह सात बजे से ही लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। जो लोग घरों से निकले, उन्हें सूरज की तेज किरणों ने झुलसा दिया। 11 बजते-बजते गर्म पछुवा हवाएं भी चलने लगीं। जिस कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त दिखा।
विज्ञापन


लोग घरों और कार्यालयों में सिमटे रहे। दोपहर में वही निकले, जिन्हें बहुत आवश्यक काम था। दोपहर में निकले लोग भी गमछा और दुपट्टे से अपने को ढकते दिखे। पारा 43.5 डिग्री पहुंचने से लोगों को जलन का अहसास हो रहा था। सबसे अधिक दिक्कत स्कूलों से घर जाने वाले बच्चों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रही गर्मी के बावजूद अभी तक शहर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। न ही अस्पताल में भर्ती लोगों के लिए माकूल इंतजाम हैं। फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा। उन्होंने कहा कि पारा निरंतर बढ़ रहा है। किसानों को सजग रहने की जरूरत है।


मेंथा की फसल हो रही बर्बाद
बहादुरचक गांव निवासी किसान पप्पू यादव का कहना है कि सूरज की तपिश से खेतों में खड़ी मेंथा की फसल बर्बाद हो रही है। बिजली की कटौती के चलते सिंचाई नहीं हो पा रही है। अगर गर्मी का यही आलम रहा तो मेंथा की फसल की लागत निकलना भी मुश्किल हो जाएगी।


फलों को बचाना है मुश्किल
फल व्यवसायी इरशाद बढ़ रही गर्मी से परेशान हैं। उनका कहना है कि तापमान के निरंतर चढ़ने से फल का व्यवसाय मुश्किल हो रहा है। रात भर में ही फल सड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed