फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मोदी की जनसभा

मोदी की जनसभा

Tue, 30 Apr 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
मोदी की जनसभा
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजय संकल्प रैली में कहा कि पहले की सरकारों में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी मगर अब उनकी भाषा में जवाब दिया जा रहा है और उनको बुलेट मिल रही है। सीएम योगी ने कहा कि देश मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है। भाजपा प्रदेश में 80 में से 74 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


विश्वरिया के मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पांच साल में सरकार ने गरीबों के विकास के लिए काम किए हैं। पूरे देश में उमंग और जोश दिखाई दे रहा है। पश्चिम बंगाल से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान व छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तक में एक नया उत्साह नजर आ रहा है। सब तरफ एक ही गूंज सुनाई दे रही है-फिर एक बार मोदी सरकार।
विज्ञापन



सीएम ने कहा कि पहले यूपी में दुर्दांत अपराधियों का बोलबाला था मगर अब उनका सफाया होता जा रहा है। पहले की सरकार में मजहब व जाति के नाम पर बिजली देने में भेदभाव किया जाता थ, लेकिन अब हम मोहर्रम पर बिजली दे रहे हैं और होली पर भी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि पहले बसपा प्रमुख मायावती की मूर्ति लगने की बात कही जा रही थी, अब उनकी मूर्ति को विसर्जित करने पर जनता तुल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को यूपी की जनता पर भरोसा नहीं है। उनके केरल में किए गए नामांकन में चांद-तारे के झंडे अधिक दिखाई दे रहे थे। सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि 70 साल से देश लूटने वालों को इस बार जनता सबक जरूरत सिखाएगी।


रैली को क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, बलहा विधायक व बहराइच के भाजपा प्रत्याशी अक्षयबर लाल गोंड, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, बलरामपुर विधायक पल्टूराम आदि ने संबोधित किया। इस दौरान विधायक सुभाष त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी, महसी विधायक सूरेश्वर सिंह, नानपारा की माधुरी वर्मा, गोंडा के प्रतीक भूषण सिंह, बावन सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, आईपी सिंह, डॉ. आनंद गोंड, युवा नेता निशंक त्रिपाठी, जीतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


भीषण गर्मी में भी डटी रही जनता
विजय संकल्प रैली दोपहर में शुरू हुई थी, इस दौरान भीषण गर्मी थी। पूरे मैदान में बैठे लोग पसीने से तर-ब-तर हो गए। इसके बावजूद जब योगी और मोदी ने बोलना शुरू किया तो रैली स्थल पर मौजूद जनता में उत्साह भर गया। सभी उनकी एक झलक पाने के लिए बैरीकेडिंग कूदकर आगे आना शुरू हो गए जिनको कड़ी मशक्कत के बाद रोका जा सका। झड़प के हालात भी बीच में बने। मंच के करीब जिम्मेदारी देख रहे जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, हिमांशु यज्ञसैनी, पुरुषोत्तम जायसवाल, संजय जायसवाल आदि ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।


पानी की किल्लत, गश खाकर गिरे लोग
रैली के दौरान हर ब्लॉक में पानी की व्यवस्था की गई थी। बड़े ड्रम में पाउच रखे गए थे। मगर वह जल्द ही खत्म हो गए। ऐसे में लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी होने कई लोग गश खाकर गिर भी गए जिनको पानी छिड़ककर किसी तरह राहत दी गई। पीएम मोदी की रैली को देखते हुए हर जगह पुलिस, आरएएफ, पीएसी और एसएसबी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। मगर भीषण गर्मी से जवान भी परेशान दिखे। वे भी छांव तलाशने में लगे रहे।


कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
रैली स्थल में मंच के निकट ही मीडिया ब्लॉक बनाया गया था। मगर अव्यवस्था और जिम्मेदार लोगों के नहीं होने के कारण कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मीडिया ब्लॉक में घुस आए। इससे यहां पर पत्रकारों के बीच नोकझोंक भी हुई। कुर्सी नहीं मिलने पर कई कार्यकर्ता मंच के बैरीकेडिंग पर जाकर खड़े हो गए। यहां पर तैनात निरीक्षक अरुण द्विवेदी भी असहाय नजर आए।


भाजपाइयों ने लगाए मोदी के मुखौटे
विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी के मुखौटे लगाकर कार्यकर्ता घूम रहे थे। जगह-जगह वह मुखौटे लगाकर मोदी के लिए वोट देने की अपील करते देखे जा रहे थे। यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।



नहीं चलीं बसें, परेशान रहे यात्री
प्रधानमंत्री की संकल्प रैली में प्राइवेट बसों को नेताओं ने बुकिंग कराई थी। इससे नानपारा बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा हुआ था। वहीं मिहींपुरवा व नानपारा से आने वाली इक्का-दुक्का बसों को चौपाल सागर के पहले रोक दिया जा रहा था। ऐसे में आने वाले यात्रियों को पैदल ही करीब पांच किलोमीटर का सफर करना पड़ा। गर्मी होने के साथ ही सामान का बोझ लेकर चलना लोगों के लिए दुश्वारियों भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed