फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चोरी छिपे तो कहीं खुलकर प्यार का इजहार

चोरी छिपे तो कहीं खुलकर प्यार का इजहार

Thu, 14 Feb 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
चोरी छिपे तो कहीं खुलकर प्यार का इजहार
बहराइच। ये हवा के मस्त झोंके जो पवन से आ रहे हैं, तेरी जुल्फ छू के आते तो कुछ और बात होती, ये फसाना-ए मोहब्बत किसी और की जुबां क्यों, तुम्हीं सुनाते तो और बात होती... किसी शायर की ये चंद पंक्तियां वेलेंटाइन डे के दिन युवा जोड़ों पर सटीक बैठती नजर आईं।
विज्ञापन


प्यार के इजहार दिवस वेलेंटाइन पर जनपद के सभी क्षेत्र प्यार के रंगों में नजर आए। युवाओं ने कहीं खुलेआम तो कहीं चोरी छुपे अपने जीवनसाथी के प्रति अपनी प्रेम भावनाएं प्रदर्शित कीं।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह से ही नगर क्षेत्र स्थित इंदिरा पार्क व रिसिया स्थित स्वर्ण जयंती पार्क युवा जोड़ों की आमद से गुलजार रहे। नगर के सभी सिनेमाहाल व रेस्टोरेंट में युवा जोड़े दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उपहार देने वाली वस्तुओं और फूलों की जमकर खरीदारी हुई। इस वर्ष किसी संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन न करने पर युवा वर्ग उत्साहित नजर आए। हालांकि, कैमरे को देखकर सभी छिपते छिपाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed