फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मौसेरे भाई के बेवफाई से परेशान युवती ने नदी में लगाई छलांग, सीएचसी में भर्ती

मौसेरे भाई के बेवफाई से परेशान युवती ने नदी में लगाई छलांग, सीएचसी में भर्ती

Wed, 06 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
मौसेरे भाई के बेवफाई से परेशान युवती ने नदी में लगाई छलांग, सीएचसी में भर्ती
युवती ने नाले में लगाई छलांग, सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन

युवक का विवाह दूसरी जगह तय होने से तनाव में रहती थी
जरवल (बहराइच)। रमवापुर गांव निवासी एक युवती का प्रेम प्रसंग मौसा के बेटे से चल रहा था। लेकिन एक माह पूर्व युवक का विवाह दूसरी युवती से तय हो गया। इसका पता लगने पर प्रेमी युवती ने विरोध किया लेकिन प्रेमी युवक दूसरी युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। इससे युवती कई दिनों से डिप्रेशन में थी। मंगलवार दोपहर में घर से निकलकर उसने कटी नाले में छलांग दी। पुलिस ने गंभीर अवस्था में युवती को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है। अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।

कैसरगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 22 वर्षीय एक युवती का प्रेम प्रसंग अपने मौसा के पुत्र से चल रहा है। प्रेम प्रसंग काफी पुराना बताया जा रहा है। प्रेमिका के मुताबिक मौसेरे भाई ने झांसे में रखकर उससे प्रेम किया। लेकिन एक माह पूर्व युवती के प्रेमी का विवाह दूसरी जगह से तय हो गया। इसका युवती ने विरोेध किया। प्रेमी ने परिवारीजनों द्वारा तय की गई शादी करने की बात कही। इससे युवती डिप्रेशन में रहने लगी। उसने प्रेमी से काफी मिन्नत की, लेकिन वह नहीं माना। इससे नाराज प्रेमिका ने मंगलवार दोपहर में लखनऊ-बहराइच मार्ग स्थित कटी नाले में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 100 टीम को दी। सूचना पाकर पहुंचे डायल 100 के प्रभारी रामसुंदर ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाकर सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा का कहना है कि प्रेमी द्वारा विवाह करने की बात से क्षुब्ध युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उसे बचा लिया। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed