{"_id":"59a3029c4f1c1ba1248b4739","slug":"181503855260-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बौछारों से तर हुआ तराई, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बौछारों से तर हुआ तराई, किसानों के चेहरे खिले
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई में रविवार शाम को झमाझम बरसात हुई। जिससे लोगों को उमस से जहां राहत हुई। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसमविदों के मुताबिक आगामी दो दिन तक रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहेंगी।
तराई के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। कभी तेज धूप और कभी बदली व वर्षा का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह हल्की धूप के साथ हुई। हालांकि इसके बाद आसमान पर बादल आने-जाने लगे। एक बजे के आसपास काले बादल उमड़ने घुमड़ने लगे। 3:30 बजे बौछारें शुरू हो गईं। जिससे उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लगभग एक घंटे तक वर्षा हुई। इस वर्षा को खरीफ की फसल के लिए बेहतर माना जा रहा है। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि दो मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई है। हल्की वर्षा फसलों के लिए मुफीद है। आगामी दो दिन तक रुक-रुक कर वर्षा होने के संकेत मिल रहे हैं।