{"_id":"5942c1494f1c1bb6778b457e","slug":"181497547081-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपति के लिए भाई का गला घोंटकर शव को नहर पर था फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपति के लिए भाई का गला घोंटकर शव को नहर पर था फेंका
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति के लिए भाई ने ही की थी हत्या
रिटायर्ड सैनिक हत्याकांड का खुलासा
बहराइच/पयागपुर। पयागपुर में कोट बाजार-डायट मार्ग पर बीते सप्ताह एक रिटायर्ड सैनिक की लाश मिली थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए रिटायर्ड सैनिक के भाई और भतीजे को आरोपित किया है। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वह जिला पंचायत का कर्मचारी भी है। साथ ही कई संगीन मामलों में वांछित है। संपत्ति के चलते भाई की हत्या करने की बात स्वीकारी है।
पयागपुर थाना अंतर्गत कोट बाजार-डायट मार्ग पर पांच जून को रिटायर्ड सैनिक ओंकारनाथ शुक्ल का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। चेहरे पर चोटों के निशान थे। ओंकार के भाई लालजी ने इस मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया था। लालजी के फोन को सर्विलांस पर लगाया गया तो पता चला कि ओंकार की संपत्ति को हड़पने के लिए लालजी ने ही हत्या की साजिश रचते हुए वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में लालजी ने अपने पुत्रों को भी शामिल किया। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि सर्विलांस व अन्य तफ्तीश के आधार पर करतारामपुरवा गांव निवासी लालजी शुक्ल पुत्र मायाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पूछताछ में उसने भाई की हत्या की बात स्वीकार की है। यह भी कहा है कि संपत्ति को हड़पने के लिए उसने पूरा खेल रचा है।
इंसेट
पुत्र की ट्रेन से कटकर हुई थी मौत, बेटी की गई थी हत्या
रिटायर्ड सैनिक ओंकार शुक्ल के पुत्र की छह माह पूर्व ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। वहीं उसकी इकलौती बेटी की ससुराल के लोगों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इंसेट
13 बीघा जमीन और मकान का था लालच
ओंकार शुक्ल की पत्नी की अरसा पूर्व मौत हो चुकी थी। घर में बेटी और बेटा ही थे। दोनों की मौत के बाद ओंकार अकेले रह गए थे। ऐसे में लालजी की नियत उनकी जमीन और मकान पर बिगड़ गई थी। जिससे उसने अपने बेटों की मदद से भाई की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।